दि गिरफ्तार नहीं तो 10 तारीख को प्रदेशभर में होगा जोरदार प्रदर्शन।
पलवल हसनपुर (मुकेश वशिष्ट) 05 जून :- शुक्रवार को हिसार मार्किट कमेटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह नैन पर सोनाली फोगाट व उसके साथ आए गुंडों द्वारा बालसमंद में किये गए जानलेवा हमले के विरोध में और सोनाली फोगाट की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज मार्केट कमेटी पलवल वह होडल में सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान राजेश शर्मा व होडल में ब्लॉक सचिव देवेन्द्र नम्बरदार व मार्किट कमेटी के सचिव नरवीर सिंह की अध्यक्षता में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर सचिव योगेश शर्मा ने कहा कि मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह पर हमला करने के बाद इन गुंडों ने सुल्तान सिंह को डरा धमका कर जबरन माफीनामा और कोई भी कार्रवाई न करने का पत्र भी लिखवा लिया। जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया है। कर्मचारियों का दबाव बढ़ता देख मार्किट कमेटी के सेक्रेटरी की शिकायत पर सोनाली फोगाट व उनके साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147,149,332, 353,186 व 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लेकिन सेक्रेटरी पर समझौते का दबाव बनाने के लिए सोनाली फोगाट की शिकायत पर सुल्तान सिंह नैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 व 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक करार देते हुए संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा,सचिव योगेश शर्मा व होडल सचिव देवेन्द्र नम्बरदार ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। संघ ने पुलिस की मौजूदगी में सरकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पर किए गए हमले के सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सेक्रेटरी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 2 दिनों में सोनाली फोगाट के साथ-साथ सभी गुंडों को यदि गिरफ्तार नहीं किया जाता तो 10 तारीख को पूरे प्रदेश में सोनाली फोगाट की गिरफ्तारी को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जोरदार प्रदर्शन करेगा।
इस अवसर पर पलवल में लोकेश, राजेश, मनीराम, सुखराम, होडल में गंगाराम, सतीश आदि कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment