इस दौरान कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
साथ ही 30 मई की तरह फिर कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि संभावित है। ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने का कहा है।
मंगलवार को सुबह से लेकर पूरे दिन बादलों के बीच हल्की धूप रही।
मौसम विभाग के अनुसार इस महीने आज के दिन का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस निर्धारित है। जबकि 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान के अनुसार इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के ब्लॉक व जिला स्तर पर हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 4 से 7 जून के बीच तेज बारिश की संभावना है।
बता दें तीस मई को कानपुर और आसपास के जिलों में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने से भारी तबाही मची थी। जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी। फसलें बर्बाद हो गई थीं।
THE INDIA LIVE
AFTAB
No comments:
Post a Comment