Archives

यूपी: लॉकडाउन में महिला सिपाही ने किया था विवाह, 35 दिन बाद कमरे में झूलता मिला शव, साथी करते रहे फोन

उत्तर प्रदेश के औरैया में तैनात महिला सिपाही ने सोमवार की रात फंदे पर लटक कर जान दे दी। वह स्टेट बैंक के पीछे मोहल्ला किशोरगंज में किराए के मकान में रहती थी। 
पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा। 

35 दिन पहले ही उसका विवाह हुआ था।

परिजनों के अनुसार पारिवारिक कलह के चलते उसने फांसी लगाई। वहीं, पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। बागपत जिले के बलैनी थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर दत्त नगर निवासी शालू गिरी (22) पुत्री गजेंद्र गिरी की 16 दिसंबर 2019 को बिधूना कोतवाली में तैनाती हुई थी।मंगलवार को सुबह वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो साथी पुलिसकर्मियों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। इसपर एक महिला सिपाही को उसके कमरे पर देखने के लिए भेजा गया। महिला सिपाही वहां पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो शालू गिरी का शव पंखे के कुंडे से झूलता दिखा।

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...