Archives

शिक्षकों की काउंसलिंग में उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

रामपुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती के लिए काउंसिलिंग कराने के आए अभ्यर्थियों ने अफसरों की आंखों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाईं।
लिस्ट में नाम देखने से लेकर दस्तावेज चेक कराने के लिए लगी लाइनों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। अफसरों ने भी इस बाबत कोई ध्यान नहीं दिया।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सबसे अहम है। केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए गाइडलाइन जारी कर चुकी है। बुधवार को नुमाइश ग्राउंड पर शिक्षक भर्ती के तहत अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होनी थी। ऐसे में सुबह से ही अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर के समय तो भीड़ काफी अधिक हो गई। पूरे प्रदेश के अलग अलग जिलों से अभ्यर्थी आए। उनके साथ उनके परिजन भी थे। ऐसे में विभाग की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पूरे इंतजाम किए। 20 काउंटर बनाए। अभ्यर्थियों के लिए गोले भी बनाए गए, लेकिन भीड़ बड़ी तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए। कोई पेड़ के नीचे बैठ गया, तो कोई दूसरे अभ्यर्थी के पास आकर ही बैठ गया। इतनी पास कि दो गज दूरी के आहवान की अफसरों के सामने ही धज्जियां उड़ गईं। यहां तक कि अधिकारियों ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में यदि एक भी व्यक्ति संक्रमित हुआ तो उसके संपर्क में न जाने कितने लोग आए होंगे?

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...