सुरक्षा कवच अभियान के तहत 500 हस्तनिर्मित मास्क रैड क्रॉस सोसाइटी को उपलब्ध कराये|
मुकेश वशिष्ट (हसनपुर पलवल) :- जिला समन्वयक अधिकारी पलवल नवीन तेवतिया ने हरियाणा स्कील डेवलपमेंट मिशन के अन्तर्गत सुरक्षा कवच अभियान के तहत 500 कपड़े के हाथ के बने मास्क जिला रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल के मनोनित नोडल अधिकारी महेश मलिक को उपलब्ध कराई। इन मास्को को जिला रैड क्रॉस सोसाइटी उन जरुरतमंद प्रवासी मजदूरों और उनके बच्चों को वितरित करेगी।
नवीन तेवतिया ने आश्वासन दिया की उनका यह मिशन अधिक से अधिक कपड़े के मास्क जिला रैड क्रॉस सोसाइटी, पलवल को जल्द उपलब्ध कराएगी। नरेश नरवाल उपायुक्त एवं अध्यक्ष महोदय तथा विकास कुमार सचिव जिला रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल ने इस मिशन के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया तथा जन सामान्य से अपील की है कि प्रति व्यक्ति को कम से कम 05 मास्क कपड़े वाले जो तीन परत का हो तैयार करें और हमारे घर के दरवाजे पर आने वाले जरूरमंद बेसहारा व्यक्ति को भेंट करें।
रैड क्रॉस की टीम ने सभी से अपील की है कि यदि हम सभी सोशल डिस्टेंडिंग, मुँह, नाक, आंख को छूने से पहले हाथ धोने तथा मुँह को मास्क, गमछा से ढककर रखने की प्रक्रिया को अपनी दिनचर्या में डालें तो काफी हद तक संक्रमण से बच सकते है साथ ही सभी से पुनः अपील की है कि हम आरोग्य सेतु एप्लीकेशन को अवश्य ही डाउनलोड करें।
No comments:
Post a Comment