Archives

किसानों को भुगतान में नहीं हो कोताही, देरी के लिए एजेंसियां होंगी जवाबदेह : उपायुक्त पलवल

किसानों को भुगतान में नहीं हो कोताहीदेरी के लिए एजेंसियां होंगी जवाबदेह : उपायुक्त पलवल

उपायुक्त नरेश नरवाल ने जिला में फसलों की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को दिए निर्देश|


मुकेश वशिष्ट (हसनपुर पलवल) :- उपायुक्त ने कहा कि पलवल जिला की मंडियों में वर्तमान खरीद सीजन के दौरान दो लाख तीन हजार 118 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। सभी खरीद एजेंसियों द्वारा किसानों का भुगतान शीघ्रता से किया जाएकिसानों की अदायगी में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह निर्देश गुरूवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में फसल खरीद प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।

नरेश नरवाल ने कहा कि मंडियों में खरीद के साथ-साथ उठान का कार्य भी तत्परता से किया जाए। खरीद एजेंसियों से मंडीवार उठान की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने जिला में गोदामों को लिंकेज करने की बात भी कही। विभिन्न खरीद एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार जिला में अब तक 96,229 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। उन्होंने जिला में विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए किसानों व आढ़तियों को अब तक किए गए भुगतान की भी समीक्षा की। जिला के सभी उपमंडल अधिकारी (ना.) भुगतान प्रक्रिया की नियमित समीक्षा करेंगे। उन्होंने कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो चुके गांवों के किसानों की फसल तत्परता से खरीदने के भी निर्देश दिए।

उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित मार्केट कमेटी सचिवोंको भी निर्देश देते हुए कहा कि मंडीवार सभी आढ़तियों से अब तक हुए भुगतान की जानकारी सरकार की ओर से निर्धारित परफार्मा के अनुसार ली जाए। आढ़ती इस परफार्मा में किसानों को किए गए भुगतान व अपने बैंक की स्टेटमेंट भी देंगे। उन्होंने जिला के किसानों को किए जाने वाले भुगतान की खरीद एजेंसियों को सोमवार तक रिपोर्ट देने को कहा। अगर कोई एजेंसी किसानों को भुगतान करने में देरी करेगी तो उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाएगा। बैठक में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने होडल क्षेत्र में अनेक किसानों को पंजीकरण प्रक्रिया में परेशानी को दूर करने के लिए मैनुअल तरीके से काम करने के निर्देश भी दिए।    

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठसीटीएम जितेंद्र कुमारपलवल के एसडीएम कंवर सिंहजिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक राम अवतार सिंहजिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमारहैफेड के जिला प्रबंधक सुरेश कलोदाभारतीय खाद्य निगम के जिला प्रबंधक नवनीत राणाहरियाणा वेयर हाऊस कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक मनोज पाराशरमार्केट कमेटी सचिव नरवीर सिंह संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...