Archives

यूपी में पंद्रह हजार का इनामी बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार|

यूपी में पंद्रह हजार का इनामी बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार|

होडल अपराध जांच शाखा पुलिस ने पुन्हाना मोड पर यूपी में पंद्रह हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से हथियार भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में बदमाश ने बताया कि उसने वृन्दावन व नूंह मेवात में दो गौकशी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने पकडे गए आरोपी को गुरूवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।


होडल सीआइए के प्रभारी नरेंद्र खटाना ने जानकारी में बताया कि बुधवार देर रात उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गौकशी के मामले में यूपी पुलिस द्वारा 15 हजार का इनामी बदमाश हथियार लेकर पुन्हाना मोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही सीआइए पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को हथियार सहित काबू कर लिया। पुलिस ने जब बदमाश की तलाशी ली तो उसके पास से देशी कट्टा बरामद किया।

 

पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम गांव उटावड मेवात निवासी सलीम बताया। पुलिस ने जब पकड़े गए आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूला की यूपी के वृन्दावन व नूंह मेवात में उसके उपर दो गौकशी के मुकदमे दर्ज हैं जिनमें वह काफी समय से फरार चल रहा है। आरोपी के पुलिस को बताया कि यूपी में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने उसके पकड़े जाने पर पंद्रह हजार रुपये का इमान भी घोषित किया हुआ है। इंवार्ज ने बताया कि आरोपी सलीम को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है जहां से यूपी व मेवात पुलिस प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर आरोपी से पूछताछ करेगी।
फोटो कैप्शन:- 14 फोटो 1
यूपी में पंद्रह हजार कर इनामी बदमाश सीआइए पुलिस की गिरफ्त में।    

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...