बरसात के चलते भीगे हुए सैकड़ों टन गेहूं का बड़ा गोलमाल, सरकार को सीधा चूना|
मुकेश वशिष्ट (पलवल हरियाणा) :- जिले के हथीन में दो दिन पूर्व हुई बरसात के चलते सैकड़ों टन गेहूं भीग गया इस भीगे हुए गेहूं को मंडी आढ़ती खरीद एजेंसियों व अधिकारियों से मिलीभगत कर उसकी पैकिंग करा कर गोदामों में सप्लाई करा रहें हैं। इतना ही नहीं भीगने से खराब हुए गेंहू को डिपो होल्डऱो तक पहुंचा दिया गया। बरसात में भीगे गेहूं से बदबू भी आने लगी है।
हथीन की अनाज मंडी में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं गेहूं की गुणवत्ता। लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया ओर प्रशासन अपनी आंखें बंद करके बैठा हुआ है। गौरतलब है कि दो-तीन दिन पूर्व हथीन क्षेत्र में बरसात होने के चलते हथीन की अनाज मंडी में आढ़तियों द्वारा खरीद कर रखा गया गेहूं भीग गया और अब गेहूं जहां अंकुरित होने लगा है।
वहीं कट्टों में रखा गया गेहूं भी बदबू देने लगा है। दिलचस्प पहलू यह है की खरीद एजेंसियों व मार्केट कमेटी के अधिकारियों की मिली भगत के चलते खराब गेहूं को पैक किया जा रहा है। हालांकि हथीन की अनाज मंडी में हैफेड व हरियाणा वीयर हाउस ही एजेंसियां गेंहू की खऱीद कर रही हैं। लेकिन उक्त एजेंसियों ने अपने कर्मचारी भी अनाज मंडी में गेहूं की गुणवत्ता जांचने के लिए रखे हुए हैं।
बावजूद इसके मंडी आढ़ती मार्केट कमेटी एजेंसियों के अधिकारियों से मिलीभगत करके खराब गेहूं को भी पैक कर रहे हैं जिससे यह सरकार को सीधा चूना लगा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह गेहूं कुछ महीने पश्चात ही सरकारी स्कूलों के बच्चों को बतौर मिड डे मील, आंगनवाड़ी केंद्रों पर एवं गांवों में राशन कार्ड धारकों को वितरित किया जाता रहा है। जिसमें गुणवत्ता खराब होने के चलते सरकार की और उंगलियां उठती रहीं हैं लेकिन अब खरीद करते समय यदि गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान दिया जाए तो खराब अनाज को पैकिंग से बचाया जा सकता है जिससे सरकार की भी किरकिरी ने हो सके।
No comments:
Post a Comment