गोली चलने की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग भी आ गए थे। बाद में पुलिस भी आ गई लेकिन आरोपी जब तक फरार हो चुके थे। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छत्रपाल यादव शिवसेना के पूर्व जिला संयोजक अनुराग शर्मा की हत्या के मामले में दर्ज रिपोर्ट में गवाह भी हैं।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दुर्गा कालोनी निवासी छत्रपाल सिंह यादव की पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। वह खुद भी कई हिंदूवादी संगठन में पदाधिकारी रहे हैं। उनका कहना है कि रविवार रात करीब 10.20 बजे अपने आवास पर थे। इस बीच उनके दरवाजे पर फारुख और दान सिंह सहित चार लोगों ने उनके घर के बाहर आकर नेताजी के नाम से आवाज दी।आवाज आने के बाद छत्रपाल के पिता ने छत पर जाकर देखा,तो फारुख और दान सिंह सहित चार लोग आवाज लगा रह हैं। उसके बाद जब छत्रपाल यादव ने जैसे ही बाहर की ओर गए, तो आरोपियों ने कार का सहारा लेते हुए गोली चला दी लेकिन छत्रपाल बाल- बाल बचे गए,और मौका पाकर घर के अंदर आ गए।घर के दरवाजा को बंद कर लिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। बाद में जानकारी मिलने पर सीओ सिटी भी पहुंच गए। इस मामले में छत्रपाल यादव की तहरीर के आधार पर पुलिस ने फारुख और दान सिंह यादव को नामजद करते हुए दो अज्ञात सहित चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

No comments:
Post a Comment