Archives

【रामपुर news】रामपुर में नवविवाहिता की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला-मैंने अपनी बीवी को मार डाला

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में पति ने नवविाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई और थाने पहुंच गया। पुलिस से बोला कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। 

जाकर देख लो। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो नवविाहिता की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। 

घटना सिविल लाइंस क्षेत्र के मुहल्ला कपड़ा मिल कालोनी की है। कालोनी निवासी वली मोहम्मद के पुत्र गुलवेज की शादी शहर के मुहल्ला खटकान निवासी रहमत अली की पुत्री सुरइया से छह माह पहले हुई थी। 

पति-पत्नी दोनों कपड़ा मिल कालोनी में रहते थे। गुलवेज टैंपो चालक है। उसके आर्थिक हालात भी बेहतर नहीं हैं। उसने गुरुवार को पत्नी सुरइया की गला दबाकर हत्या कर दी और थाने पहुंच गया। पुलिस से बोला, मैंने पत्नी की हत्या कर दी, जाकर देख लो। उसकी बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मौके पर रवाना हो गई। 

पुलिस के अनुसार, सुरइया घर में मृत पड़ी थी। पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ से सुरइया और गुलवेज के बारे में पूछताछ की। सुरइया के पिता रहमत अली और उसका भाई भी मौके पर आ गए। उन्होंने बताया कि छह माह पहले ही शादी हुई है। शादी के बाद से किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं थी। 

अचानक हत्या किए जाने की सूचना मिली। आखिर ऐसा क्यों किया गया। पुलिस ने सुरइया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। 

पत्नी की हत्या कर पति थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी की हत्या कर दी है, जाकर देख लो। वह बहकी-बहकी बातें कर रहा है। उसकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर नहीं बताई जा रही है। घटना में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


शगुन गौतम, पुलिस अधीक्षक

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...